யாதும் ஊரே யாவரும் கேளிர்.
हमारे लिए सभी शहर एक हैं, सभी लोग हमारे परिजन हैं।

प्रह्लाद हर्षा

பிரஹ்லாத் ஹர்ஷா / प्रल्हाद हर्ष / Prahladh Harsha

प्रौद्योगिकी एवं संगणक विज्ञान शाला
टाटा मूलभूत अनुसंधान संस्थान, मुंबई
होमी भाभा मार्ग, मुंबई 400005, भारत
दूरभाष: +91-22-2278 2129
ईमेल: prahspamfilterladh@tifr.res.in

टी.आई.एफ.आर. छायाचित्र (2021)

मैं टाटा मूलभूत अनुसंधान संस्थान (टी.आई.एफ.आर.), मुंबई के प्रौद्योगिकी एवं संगणक विज्ञान शाला (एस.टी.सी.एस.) के संकाय का सदस्य हूँ ।

इससे पूर्व मैंने, मैसाचुसेट्स के प्रौद्योगिकी संस्थान (एम आई टी) में एक स्नातक छात्र (जहां प्राध्यापक मधु सूदन ने मेरा मार्गदर्शन किया), मैक्रोसाफ्ट अनुसंधान-सिलिकॉन घाटी में पोस्ट डॉक्टरेट शोधकर्ता, और टोयोटा प्रौद्योगिकी संस्थान शिकागो में अनुसंधान सहायक प्राध्यापक के रूप में काम किया है ।